header ads

देशांतर रेखायें किसे कहते है? Deshantar rekhaye kise kahate hai in hindi

देशांतर रेखायें किसे कहते है? Deshantar rekhaye kise kahate hai in hindi


Table of contents:-

(1) देशांतर रेखायें

(2) प्रधान मध्यान्ह रेखा

(3) अंतर्राष्ट्रीय तिथी रेखा 

(4) मानक समय रेखा 


नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग पर आज हम आपको बतायेंगें देशांतर रेखायें किसे कहते हैं तथा प्रमुख देशांतर रेखाओं को इस ब्लॉग में हम डिस्कस करने वाले है। हम इस ब्लॉग में जानेंगें कि मानक समय रेखा किसे कहते हैं। प्रधान मध्यान्ह रेखा किसे कहतें है? अंतर्राष्ट्रीय तिथी रेखा किसे कहते हैं?  मानक समय रेखा किसे कहते हैं? टाइम जोन किसे कहते हैं? 


तो दोस्तों आपका ज्यादा समय न लेते हुए चलिए शुरूआत करते हैं आज के आर्टीकल की जिसमें हम उपरोक्त बिंदुओं का विस्तार से चर्चा करेंगें तथा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगें।


(1) देशांतर रेखायेंः-


पृथ्वी पर कॉल्पनिक रूप से खिंची हुई उर्ध्वाधर रेखायें जो उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर जाकर मिलती है। देशांतर रेखायें कहलाती है।

1. दो देशांतर रेखाओं के मध्य की दूरी असमान होती हैं।

2. देशांतर रेखाओं के मध्य की अधिकतम दूरी भूमध्य रेखा के समीप होती है जो 111.32 किमी है तथा सबसे कम (न्युनतम दुरी) उत्तरी व दक्षिणी धु्रव के पास होती है जो 0 शुन्य किमी होती है।

3. देशांतर रेखायें समांतर नहीं होती है किंतु इनकी लंबाई समान होती है।

4. दो देशांतर रेखाओं का योग हमेशा 180 डिग्री ही होता है।

5. जैसे यदि हम ग्लॉब पर 1 डिग्री देशांतर रेखा लेते हैं तो फिर हम देखे तो इसके ठिक पिछे वहां की देशांतर रेखा 179 डिग्री ही होगी।

6. देशांतर रेखायें अर्द्धवृत्ताकार होती है।

7. प्रत्येक दो देशांतर मिलकर एक महान वृत्त बनाते हैं हो पृथ्वी को बराबर भागों में विभाजित करते हैं।

8. इस प्रकार हर देशांतर रेखा महान वृत्त होती है। जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है।

9. 0 डिग्री देशांतर रेखा व 180 डिग्री देशांतर रेखा पृथ्वी को पूर्वी व पश्चिमी गोलार्द्धांे में बांटती है।

10. हर देशांतर रेखा भूमध्य रेखा (0 डिग्री अक्षांश रेखा) पर समकोण बनाती है अर्थात 90 डिग्री का कोण बनाती है, जब वह भूमध्य रेखा को पार करती है।

11. भूमध्य रेखा पर समकोणों की संख्या 360 होती है।



12. प्रमुख देशांतर रेखायेंः-

1. प्रधान मध्यान्ह रेखा

2. अंतर्राष्ट्रीय तिथी रेखा

3. मानक समय रेखा

4. टाइम जोन

13. देशांतर रेखायें उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाती है। 

14. 180 डिग्री पूर्वी और पश्चिमी देशांतर एक ही है जिसे अंतर्राष्ट्रीय तिथी रेखा माना जाता है।

15 महत्व:- समय निर्धारणः- 1 डिग्री देशांतर:- 4 मिनिट

16 विश्व को 24 टाइम जोन में बांटा गया है।

1. फ्रांस ः- 13 टाइम जोन

2. अमेरिका ः- 11 टाइम जोन

3. रूस ः- 11 टाइम जोन

4. भारत ः- 01 टाइम जोन


 1884 में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक कांफ्रेस हुई जिसे international merentime confress के नाम से जाना जाता है। जिसमे 26 देशों ने भाग लिया। इसमे इस बात पर विचार हुआ कि प्रधान मध्यान्ह रेखा और अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा किसे बनाया जाए।


तब इस सभा में दो समाधान प्रस्तुत किये गए।


1. विश्व की प्रधान मध्यान्ह रेखा लन्दन से गुजरने वाली 0 डिग्री देशांतर रेखा को बनाया जाये।

2. अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा 180° पूर्वी/ पश्चिमी देशांतर को बनाया जाए, जो कि प्रशांत महासागर व अटलांटिक महासागर से होकर गुजरती हैं।


(2) प्रधान मध्यान्ह रेखा (primary meridian line)


प्रधान मध्यान्ह रेखा (primary meridian line) उस रेखा को कहा जाता है, जिससे पूरे विश्व का समय का निर्धारण किया जा सके


Royal वेधशाला laboratory ग्रीनविच, लंदन से गुजरने  वाली 0 डिग्री  देशांतर रेखा को विश्व का समय निर्धारण हेतु प्रधान मध्यान्ह रेखा के रूप में चुना गया। 

(1)  इस रेखा को 0 डिग्री मान्य करने में 22 देश थे ।

(2) प्रधान मध्यान्ह रेखा और इसकी विरोधी मध्यान्ह रेखा 180 ° मध्यान्ह रेखा एक महान चक्र बनाते है यह महान चक्र एक गोलाकार को दो गोलार्द्धों में विभाजित करता है।

(3) प्रधान मध्यान्ह रेखा (pml)  अटलांटिक महासागर में भूमध्य रेखा से होकर गुजरती है।

(4) 8 देश] 3 महाद्वीप ओर 6 जलराशि से होकर प्रधान मध्यान्ह रेखा गुजरती है ।

(5) यूरोप :- यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, स्पेन

(6) आफ्रिका :- अल्जीरिया, माली, बुर्किना फासो, घाना, टोगो

(7) अंटार्कटिका:- अंटार्कटिका

(8) जल निकाय / जलराशि :- आर्कटिक महासागर, नॉर्वेजियन सागर, ग्रीनलैंड सागर, भूमध्य सागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिणी महासागर 

(9) जब हम प्रधान मध्यान्ह रेखा से पूर्व की ओर बढ़ेंगे तो समय हमेशा बढेगा। जबकि पश्चिम की ओर जाएंगे तो समय हमेशा घटेगा।



(3) अतरराष्ट्रीय तिथि रेखा international date time 


(1)  पृथ्वी की सतह पर एक काल्पनिक रेखा जो एक दिन व अगले दिन के बीच की सीमा को परिभाषित करती है।

(2) 180° की पूर्वी / पश्चिमी देशांतर को अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा माना गया है।

(3) इसे सीमांकन की रेखा के रूप में भी जाना जाता है। 

(4) यह रेखा आड़ी तिरछी होती है, ताकि एक देश के बीच  में से गुजरने पर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उतपन्न न हो।

(5) जब आप पश्चिम से पूर्व की ओर अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (180 डिग्री पूर्वी/ पश्चिमी देशांतर) को पार करते हैं तो आप एक दिन घटाते हैं और यदि आप पूर्व से पश्चिम की ओर रेखा को पार करते हैं तो आप एक दिन जोड़ते हो।

(6) 180° मध्यान्ह रेखा को अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के रूप में चुना गया क्योंकि यह ज्यादातर केंद्रीय प्रशांत महासागर के माध्यम से चलती है । यह 1884 में वाशिंगटन डीसी से अंतरराष्ट्रीय मेरिडियन सम्मेलन में तय किया गया था , जहां 26 देशों ने भाग लिया था।

(7) यह पेसिफिक ocean से होकर गुजरती है।


(4)  मानक समय रेखा (standard time line)


(1) हर देश एक देशांतर रेखा को चुनते है, जिनसे उनके देश का समय निर्धारण किया जाता है। इस प्रकार उस देशांतर रेखा को मानक समय रेखा के नाम से जाना जाता है।

(2)  भारत की मानक समय रेखा 82,1/2 पूर्वी देशांतर रेखा है।

(3) ऐसे देश जिनका क्षेतिज विस्तार अधिक होता है वे एक के स्थान पर अधिक मानक समय रेखा को रखते हैं। जिनसे उन्हें समय का निर्धारण करने में समस्या उतपन्न नही होती है।


आशा करता हॅु दोस्तों आपको हमारे द्वारा बतायी गई जानकारी पसंद आयी होगी  और उम्मीद करता हॅु इस जानकारी को प्राप्त कर आप किसी भी परिक्षा में इस पोस्ट में बताये गये टॉपीक्स से संबंधित किसी भी प्रश्न का आसानी से जवाब दे पायेंगंे।

यदि आपको हमारे द्वारा प्रोवाईड की गयी जानकारी  व ट्रिक्स, नोटस पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रो और दोस्तों को शेयर करे साथ ही अन्य सोशल मिडिया के प्लेटफार्मस् पर इस आर्टिकल को शेयर करें जिससे अन्य लोगों को भी article से जुडी जानकारी और अच्छे नोट्स प्राप्त करने में आसानी हो।

दोस्तों यदि आपको अब भी कोई समस्या आ रही है या आप इस पोस्ट में कोई टॉपीक छुट गया हो या हमारे द्वारा कोई गलत जानकारी प्रेषित की गई हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखे या आप कांटेक्ट अस पेज पर जाकर किसी भी प्रश्न को लिख सकते हैं जो मुझे मेल पर प्राप्त हो जायेगा। उसके द्वारा में आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करूंगा।


और पढेंः-


सभी आर्टीकल को विषय वार व क्रमवार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


कर्क रेखा किसे कहते हैं? पढने के लिए यहां क्लिक करें।


कर्क रेखा विश्व के कितने देशों से होकर गुजरती है याद करने की ट्रिक पढने के लिए यहां क्लिक करें।


कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है याद करने की ट्रिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।


कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है याद करने की ट्रिक 02 पढ़ने केे लिए यहां क्लिक करें।


thanks for reading my article

knowledge with ishwar


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ