header ads

तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi

 what is stars, what is chandrasekhar limit, what is black hole तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र, चंद्रशेखर सीमा किसे कहतें हैं, श्वेत वामन अर्थात व्हाईट डवार्फ किसे कहतें हैं, न्युट्रान स्टार किसे कहतें हैं, ब्लेक होल किसे कहतें हैं, पल्सर किसे कहतें हैं तथा इवेंट होराइजन किसे कहतें हैं एवं तारामंडल किसे कहतें हैं   तारे कितने प्रकार  के  होते  है ? ध्रुव  तारा  किसे  कहते  है 

 

Table  of contents:-

 

तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi



introduction:- 

 नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आज के टॉपीक में आज हम आपको बताने वाले हैं कि  तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र, चंद्रशेखर सीमा, श्वेत वामन अर्थात व्हाईट डवार्फ, न्युट्रान स्टार, ब्लेक होल, पल्सर तथा इवेंट होराइजन एवं तारामंडल दोस्तों मेरा विश्वास है कि इन टॉपिक्स को हमारे ब्लॉग पर पढ़ने के बाद आपके सारे डाउटस क्लियर हो जायेंगें। तो दोस्तों आइये शुरूआत करतें हैं आज के इस ब्लॉग की 


इससे पहले अगर आपने अभी तक आकाश गंगा किसे कहतें है से संबंधित आर्टीकल नहीं पढा है तो निचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप उसे पढ़ सकते हैं।


आकाशगंगा किसे कहतें हैं पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


तो दोस्तों हम शुरूआत करतें हैं। इस ब्लॉग की 



तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi


तारे किसे कहतें हैं?



तारो के बारे में विस्तृत विवरण इस प्रकार है। 


1. ऐसे खगोलिय पिंड जो लगातार स्वयं का प्रकाश व उष्मा उत्सर्जित करते रहते हैं।


2. तारों का निर्माण ब्रह्मांड में विद्यमान गैसों के मेघों के परस्पर गुरूत्वाकर्षण के कारण होता हैं।


3. नाभिकीय संलयन की शुरूआत व हाइड्रोजन के हिलीयम में बदलने की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप होता है। 


4. संरचना:- हाइड्रोजन 70 प्रतिशत, हिलीयम 28 प्रतिशत व अन्य 2 प्रतिशत। 


5. उदहारणः- सूर्य, ध्रुवतारा, प्रोक्सिमा सेंचुरी।


6. सभी तारे (धु्रव तारे के अलावा) पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते दिखाई देते हैं।


तारे का जीवन चक्रः- तारों का पूर्ण जीवन चक्र का अध्ययन करने से पूर्व हमें चंद्रशेखर सीमा के बारे में जान लेना चाहिए। 



चंद्रशेखर सीमा :-


1. किसी स्थायी श्वेत बोने नक्षत्र का अधिकतम संभावित द्रव्यमान चंद्रशेखर सीमा या चंद्रशेखर लिमिट कहलाती हैं।


2. चंद्रशेखर सिमा- 1930 में ,खोज 


सूर्य के द्रव्यमान के 1.44 गुना से कम- श्वेत तारा या व्हाइट डवार्फ बनता है।


सुर्य के द्रव्यमान के 1.44 बुना से अधिक- न्युट्रान तारा या ब्लेक होल


3. नोबेल पुरूस्कार- 1983 (डॉ सुब्रमण्यम चंद्रशेखर)


तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi


1. रेड जेंट लाल ताराः-


लाल दानव तारा ऐसे चमकीले दानव तारे को कहा जाता है। जिसका द्रव्यमान सुरज के द्रव्यमान से 0.5 से 10 गुना द्रव्यमान रखता हो तथा अपने जीवन श्रेणी में आगे बढ़ रहा हो, ऐसे तारों का बाहरी वायुमंडल कुल कर पतला हो जाता है जिससे आकार भिमकाय व सतही तापमान 5,000 केल्विन या उससे भी कम हो जाता है। 


2. सुपर नोवा:-


किसी तारे के भयंकर विस्फोट को सुपर नोवा कहा जाता है। इसके विस्फोट से निकला प्रकाश और विकिरण इतना जोरदार होता है कि कुछ समय के लिए पूरी आकाशगंगा को भी धुंधला कर देता है।


श्वेत वामन व्हाइट डवार्फः-


यदि किसी तारे का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 1.44 गुना कम होता है तो वह श्वेत वामन व्हाइट डवार्फ बनेगा।


2. न्युट्रॉन स्टॉरः-


ऐसे तारे जिनका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 1.44 गुना से 3 गुना के अंदर होता है। न्युट्रान स्टार बनते हैं।


3. ब्लेक होलः-


ऐसे तारे जिनका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 3 गुना ज्यादा होता है। ब्लेक होल बनते हैं।


4. पल्सरः- 


अत्याधिक चुंबकीय, बहंुत तेज घूर्णन करने वाले न्यूट्रान तारें हैं। जो कि विद्युत चंुबकीय विकिरण उत्पन्न करते हैं क्योंकि इनके द्वार उत्पन्न विकिरण निश्चित अंतराल के बाद ही प्रथ्वी पर आता है यानि इसका सिग्नल निरंतर न आकर रूक रूककर आता है। इसलिए इन्हें प्रकाश स्तंभ देने वाले तारे कहा है।



कृष्ण छिद्र ब्लेक होल किसे कहते हैं।


1. आइनस्टाइन ने पहली बार, 1916 में ब्लैक होल के अस्तित्व की भविष्यवाणी की थी। अपने सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत द्वारा या आधार पर 


2. ब्लेक होल नाम दिया गया:- जॉन व्हीलर (1967)


3. असीमित घनत्व के द्रव्य पिंड को कृष्ण छिद्र कृष्ण विवर कहा जाता है।


4. यह अद्रश्य होता है।


कृष्ण विवर ब्लेक होलः-


सामान्य सापेक्षता (जनरल रिलेटिविटी) में इतनी शक्तिशाली गुरूत्वाकर्षण क्षेत्र वाली कोई ऐसी खगोलिय वस्तु है, जिसके खिंचाव से प्रकाश सहित कुछ भी नहीं बच सकता। कृष्ण विवर के चारो ओर घटना क्षितिज नामक एक सीमा होता है। जिसमें वस्तुएं गिर तो सकती है, परंतु बाहर नहीं आ सकती ।


हाकिंग रेडिऐशनः- Hawking rediation


उग्रता कृष्णिका विकिरण या हाकिंग रेडिऐशन एक विकिरण होता है जो ब्रह्मांड में कालेछिद्रों के घटना  क्षितिजों के पास प्रमात्रा क्वांटम प्रभावों से उत्पन्न होता है हॉकिंग विकिरण से कालेछिद्रों का द्रव्यमान और ऊर्जा दोनों घटते हैं। इसलिए इस प्रभाव को कालाछिद्र वाष्णन या ब्लेक होल इवापोरशन भी कहा जाता है।


इवेंट होराईजन:-  Event Horizon


सामान्य शब्दों में इवेंट होराईजन Event horizon या घटना क्षितिज सिमा ब्लेक होल की सीमा है।

ब्लेक होल के गुरूत्वाकर्षण खिंचाव से बचने के लिए जिस गति को पार करने की आवश्यकता होगी। वह ब्लैक होल के जितना करिब होगा।  उस विशाल गुरूत्वाकर्षण से बचने के लिए उतनी ही अधिक गति की आवश्यकता होगी। घटना क्षितिज ब्लेक होल के चारो ओर की दहलीज है। जहां पलायन वेग प्रकाश की गति को पार कर जाता है। आइंस्टाईन के विशेष सापेक्षता के सिद्धांत के अनुसार अंतरिक्ष में प्रकाश की गति से तेज गति से कुछ नहीं चल सकता है। इवेंट होराईजन उस सीमा के अंदर होने वाली किसी भी घटना को देखने की असंभवता को संदर्भित करता है। वह क्षितिज  जिसके आगे कोई नहीं देख सकता है। खगोलविदों ने एक ब्लेक होल की पहली छवि को कैप्चर किया है, जो एक दुर की आकाशगंगा में स्थित है। जिसे मेसियर 87 एम 87 के रूप में जाना जाता है।  इसके द्वारा ब्लेक होल को वास्तव में देखने की इजाजत दी गई है कि ब्लैक होल कैसे दिखता है। 


तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi


न्युट्रान ताराः-


1. न्युट्रान तारे तब बनते हैं जब एक विशार्ल इंधन खत्म हो जाता है।


2. न्युट्रान स्टार वही तारा बनता है जिसका द्रव्यमान 1.44 से 3 सोलर द्रव्यमान के बराबर (अंदर) होता हैं 


3. इसका घनत्व इतना अधिक होता है कि एक चम्मच न्युट्रान तारे का द्रव्यमान माउंट एवरेस्ट के बराबर होता है।



पल्सर किसे कहते हैं?


पल्सरः-


1. अत्यधिक चुंबकीय, बहुत तेज घूर्णन करने वाले न्यूट्रान तारे हैं जो की विद्युत चुंबकीय विकिरण उत्पन्न करते हैं।


2. इनका विकिरण तभी आभासित होता है जब विकिरण पैदा होने की दिशा प्रथ्वी की और हो।


3. इन्हें ’’ ब्रह्मांड का प्रकाश स्तंभ’’ की संज्ञा भी दी जाती है।



तारामंडल किसे कहतें हैं?


1. प्रथ्वी से देखने पर अंतरिक्ष में तारों का एक विशेष समूह जिसकी  एक विशिष्ट आकृति होती है। 


2. कुल तारामंडल- 88 (आई ए यु) इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमिकल युनियन के द्वारा मान्य


3. सबसे बड़ा तारामंडल- सैंटोरस (94 तारे)


4. सबसे छोटा तारामंडल- हाइड्रा (68)


इसके बाद दोस्तों हम कुछ अन्य प्रमुख तारा मंडल के बारे में जानतें है।


1. वृहत सप्त ऋषि अरसा मेजर


2. लघु सप्त ऋषि अरसा माइनर


3. मृडा- शीत ऋतु में दिखाई देने वाले आरिजन


तारे किसे कहतें हैं तारे का जीवन चक्र in hindi

महत्वपूर्ण तथ्यः-


1. साइरस डॉ स्टार- सूर्य से 2 गुना द्रव्यमान

20 गुना ज्यादा चमक

                  प्रथ्वी से 9 प्रकाश वर्ष दुर

रात्रि में दिखने वाला सबसे चमकीला तारा


 2. प्रॉक्सिमा सेंचुरीः- हमारे सौरमंडल के सबसे करीब स्थित तारा 

इसका ग्रह- प्राक्सिमा बी


3. धु्रव तारा पोल स्टार- इस तारे की प्रकाश किरणे प्रथ्वी के उत्तरी धु्रव पर 90 डिग्री का कोण बनाती है।


घूर्णन- पश्चिम से पूर्व


यह प्राचीन काल से दिशा निर्धारण व वर्तमान में अक्षांश रेखाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण रहा है।



प्रथ्वी से दिखने वाले सबसे अधिक चमकिले तारेः-


1. साइरस या सीरियसः- यह सबसे चमकीला तारा है।

    यह महाश्वान तारामंडल में है।


2. स्वाती आर्कटेरस ताराः- ग्वाला तारामंडल में स्थित एक नारंगी रंग का दानव तारा। यह तीसरा सबसे बड़ा तारा।


3. अगस्ति या कनोपस:- कराइना तारामंडल में स्थित तथा प्रथ्वी से दिखने वाला सबसे दुसरा चमकीला तारा।


आशा करता हॅु दोस्तों आपको हमारे द्वारा बतायी गई जानकारी पसंद आयी होगी  और उम्मीद करता हॅु इस जानकारी को प्राप्त कर आप किसी भी परिक्षा में इस पोस्ट में बताये गये टॉपीक्स से संबंधित किसी भी प्रश्न का आसानी से जवाब दे पायेंगंे।

यदि आपको हमारे द्वारा प्रोवाईड की गयी जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रो और दोस्तों को शेयर करे साथ ही अन्य सोशल मिडिया के प्लेटफार्मस् पर इस आर्टिकल को शेयर करें जिससे अन्य लोगों को भी इस प्रकार की जानकारी और अच्छे नोट्स प्राप्त करने में आसानी हो।

दोस्तों यदि आपको अब भी कोई समस्या आ रही है या आप इस पोस्ट में कोई टॉपीक छुट गया हो या हमारे द्वारा कोई गलत जानकारी प्रेषित की गई हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखे या आप कांटेक्ट अस पेज पर जाकर किसी भी प्रश्न को लिख सकते हैं जो मुझे मेल पर प्राप्त हो जायेगा। उसके द्वारा में आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करूंगा।


thanks for reading my article


knowledge with ishwar


और पढ़ेः-


1. पृथ्वी से जुड़ी महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2. बोना ग्रह किसे कहतें हैं? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

3. गृहों के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

4. सौरमंडल के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ