header ads

भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?

भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?


भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?


नमस्कार दोस्तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं भूगोल के बारे में । दोस्तों शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे भूगोल के बारे में पता न हो। आज की दुनिया मे हर कोई व्यक्ति भूगोल से परिचित है क्योंकि भूगोल के द्वारा ही पृथ्वी का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। 


भूगोल का अर्थ:- 


भूगोल शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के दो शब्दों geo तथा graphy से मिलकर हुई है। geo का अर्थ होता है पृथ्वी तथा graphy का अर्थ है वर्णन करना, अर्थात गोलाकार पृथ्वी का वर्णन करना ही भूगोल है।


दुसरे शब्दों में भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी के धरातल, उसके, आकार, विभिन्न  भौतिक आकृतियों, राजनेतिक खण्ड़ों, जलवायु तथा जनसंख्या आदि का विस्तृत वर्णन करता है।


अतः भूगोल में पृथ्वीतल पर विद्यमान जल, थल एंव वायु तथा जैवमण्डल का समयक अध्ययन किया जाता है। इस प्रकार भूगोल आसपास के पर्यावरण से लेकर विश्व के संपूर्ण भाग के बारे में विस्तृत एवं त्वरित जानकारी प्रस्तुत कर मानव जिज्ञासा की संतुष्टि करता हैं


भूगोल की परिभाषाः- 


भूगोल के बारे में कई विद्वानों एवं भुगोलवेत्ताओं के द्वारा अपनी अपनी परिभाषाएं प्रस्तुत की गई है। जिनमें सर्वाधिक मान्य परिभाषाएं इस प्रकार हैः-


टॉलेमी के अनुसार, ’’ भूगोल वह आभामय विज्ञान है जो पृथ्वी की झलक स्वर्ग में देखता है।’’


हेटनर के अनुसार, ’’ भूगोल क्षेत्रीय विज्ञान है, जिसमें पृथ्वी तल के क्षेत्रों का अध्ययन उनकी विभिन्नताओं तथा स्थानिक संबंधों की पृष्ठभूमि में किया जाता है।


भूगोल की शाखाएंः-


 भूगोल को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है।


1. भौतिक भूगोल 


2.  मानव भूगोल


भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?


भौतिक भूगोलः-


भूगोल विषय की वह शाखा जिसमें पृथ्वी के भौतिक या प्राकृतिक तत्वों, जिसका निर्माण प्रकृति स्वयं करती हैं इसमें मानव का हस्तक्षेप नही होता तथा जो मानव को प्रभावित करते हैं जैसे स्थलमण्डल (पर्वत, पठार, मैदान, चट्टान, खनिज, मृदा, वनस्पति व जीव-जंतु आदि) जलमंडल ( महसागर, सागर, झील, नदियां आदि) वायुमंडल (वायुमंडल की संरचना, संघटन, सुर्यताप, वायु परिसंचरण, मौसम, जलवायु के तत्व जैसे- तापमान, बादल, वर्षा, आर्द्रता आदि) जीव मंडल में (वनस्पति जगत, प्राणी जगत एवं उसके पोषण स्तर, पारिस्थितिक तंत्र इत्यादि) खगोलिय परिघटनाओं का विश्लेषण करना तथा इसके साथ साथ आपसी संबंधों की व्याख्या करना भौतिक भूगोल कहलाता हैं।

और पढ़ेः-

1. आकाशगंगा किसे कहतें हैं पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2. तारे किसे कहतें हैं? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

3. ब्रह्मांड के बारे में रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


भौतिक भूगोल की परिभाषाः- 


भौतिक भूगोल की परिभाषाओं में मुख्य परिभाषा निम्नलिखित है:-


टार एंव बोन एंजिल के शब्दों, ’’ भौतिक भूगोल में प्राकृतिक तथ्यों का और इन प्राकृतिक तथ्यों के मनुष्य पर पडने वाले प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक भूगोल की उपशाखांएः-


1. खगोलकीय अर्थात खगोल विज्ञान 

2.  जलवायु विज्ञान

3. भू-आकृति विज्ञान

4.  समुद्र विज्ञान

5.  जल विज्ञान

6.  मृत्तिका भूगोल

7.  वनस्पति भूगोल

8.   जैव भूगोल


भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?


मानव भूगोलः- 


मानव भूगोल , भूगोल की एक प्रमुख शाखा है। मानव भूगोल में मानव का अध्ययन किया जाता है। मानव भूगोल के अध्ययन का कंेद्र बिंदु ही मानव है। इसके अंतर्गत मानव जातियॉ व उनकी उप जातियां, जनजातियां, धनत्व , जनसंख्या, लिंगानुपात, आयु, वर्ग, स्वास्थ्य तथा कार्यक्षमता, मानव की मुलभूत आवश्यकतांए, मानवीय आवाय, खान पान, रहन सहन, संस्कृति आदि का अध्ययन किया जाता है।


मानव भूगोल की परिभाषाः-


मानव भूगोल के जनक फ्रेडरिक रेटजेल के अनुसार, ’’ मानव सर्वत्र वातावरण से संबंधित होता है जो स्वयं भौतिक दशाओं का एक योग है।’’


मानव भूगोल की उपशाखांएः-


1. आवासीय भूगोल

2. आर्थीक भूगोल

3. राजनैतिक भूगोल

4. जनसंख्या भूगोल

5. ऐतिहासिक भूगोल

6. सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूगोल

7. चिकित्सा भूगोल

8. सैन्य भूगोल

9.  व्यावहारिक भूगोल

10. वाणिज्य भूगोल


भूगोल किसे कहते हैं? Bhugol kise kahte hain?

भूगोल का महत्वः-


1. मानव जिज्ञासा की तुष्टिः- 

 

भूगोल अपने आस पास के पर्यावरण से लेकर विश्व के किसी भी भाग के बारे में विस्तृत व त्वरित जानकारी को प्रदान कर मानव जिज्ञासा की संतुष्टि करता है। इस प्रकार भूगोल का अत्याधिक महत्व है।


2. संसाधनों का नियोजनः-


 भूगोल के अध्ययन के द्वारा संसाधन व उनकी मात्रा का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार कोई भी राष्ट्र संसाधनों का समुचित नियोजन कर अपनी आर्थीक प्रगति कर सकता है।


3. प्राकृतिक समस्याओं का समाधानः- 


भूगोल के अध्ययन के द्वारा प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व में ही अनुमान लगाया जा सकता है। जिसके द्वारा आपदा प्रबंधन कर लाखों लोगों के जीवन को सुरक्षित बचाया जा सकता है।


4. क्षेत्रिय विकास में सहायकः-


 भूगोल के अध्ययन के द्वारा किसी भी क्षैत्र की भौतिक स्थितियों को ज्ञात कर वहां का समुचित विकास किया जा सकता है।


5. अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विकास में सहायकः-

 

भूगोल के अध्ययन के द्वारा विश्व के किसी भी भाग में रहने वाले लोगों के खान पान, रहन सहन व संस्कृति से परिचित कराया है। जिससे लोगों में दुसरी संस्कृतियों के प्रति एकता की भावना का विकास होता हैं तथा विश्व बंधुत्व की भावना का निर्माण होता हैं।


तो दोस्तों आशा है आपको  भूगोल किसे कहते है से संबंधित जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको पसंद आई है तो आगे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।


Thanks for reading my article


Knowledge with ishwar


और पढ़ेः-


1. पृथ्वी से जुड़ी महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2. बोना ग्रह किसे कहतें हैं? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

3. गृहों के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

4. सौरमंडल के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ