NCERT class 6th social science lesson 06 Solutions in hindi पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग knowledgewithishwar.blogspot.com के आर्टीकल NCERT class 6th social science lesson 06 Solutions in hindi अध्याय- 06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप में आज के आर्टीकल में हम अध्ययन करने वाले हैं हमारी NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय -06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
तो आइये दोस्तों शुरूआत करतें है- NCERT class 6th social science lesson 06 Solutions in hindi पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
भाग- पृथ्वी हमारा आवास
अध्याय- 06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
प्रश्नों का अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक में से)
Chapter -06 Major Landforms of the Earth
नोटः- चित्र हम उपलब्ध नही करवा पायें हैं। आप एनसीआरटी बुक पेज नंबर 46 और 47 पर 10 चित्रों को देख सकते है।
पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्नः-
1. चित्र संख्या 1-10 को ध्यान से देखिए और प्रत्येक के लिए एक - एक वाक्य लिखिए ।
उत्तरः- 1. चित्र संख्या 01ः- यह रेगीस्तान का चित्र है जहां पर ऊंट का प्रयोग सामान ढ़ोने व परिवहन या यात्रा के लिए किया जा रहा है।
2. चित्र संख्या 02ः- यहां एक समुद्री पुलिन को दर्शाया गया है जहां एक व्यक्ति घुम रहा है तथा पिछे की ओर नारियल के पेड़ दिखाई दे रहे हैं।
3. चित्र संख्या 03ः- यह केरल की नौका दोड़ प्रतियोगिता है।
4. चित्र संख्या 04ः- यह एक पर्यटन स्थल है।
5. चित्र संख्या 05ः- यह एक पहाड़ी आबादी क्षेत्र और बस्ती है।
6. चित्र संख्या 06ः- औरतें चाय बागानों में चाय की पत्तियों को तोड़ रही है।
7. चित्र संख्या 07ः- यह चाय बागानों में स्थित फैक्ट्री है।
8.चित्र संख्या 08ः- कुछ लोग राफटर और राफिटंग का आनंद ले रहे हैं।
9. चित्र संख्या 09ः- पहाड़ी ढ़लान पर पशुचारण हो रहा है और सुदर वादियों का दृश्य है।
10.चित्र संख्या 10ः- बर्फ से आच्छादित क्षैत्र व मार्ग पर विचलन करते लोग।
2. चित्र संख्या 1 , 2 तथा 7 में दिखाए गए स्थलरूपों के नाम
उत्तरः- चित्र संख्या 1- रेगिस्तान के बालू के डिब्बे
चित्र संख्या 2- समुद्र का किनारा व समुद्र पुलीन
चित्र संख्या 7- पहाड़ी
3. चित्र संख्या 9 में दिखाए गए स्थल का उपयोग किस कार्य के लिए हो रहा है ?
उत्तरः- चित्र संख्या 9- पशुचारण के लिए पहाड़ी क्षैत्र का उपयोग
4. चित्र संख्या 3 , 6 , 8 तथा 9 में आपको कौन - सी गतिविधियाँ दिखाई दे रही हैं ?
उत्तरः- चित्र संख्या 3- नौका दौड़ प्रतियोगिता
चित्र संख्या 6- चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ने का कार्य
चित्र संख्या 8- राफिटंग
चित्र संख्या 9- पशुचारण
5. चित्र संख्या 4 और 5 में किस प्रकार के घर दिखाई दे रहे हैं ?
उत्तरः- चित्र संख्या 4- इसमें घासफुस की कच्ची झोपड़ियॉ दिखाई गई है।
चित्र संख्या 5- इस चित्र में ईंट व पत्थरों से निर्मीत मकानों को दिखाया गया है।
6. चित्र संख्या 3 तथा 8 में दिखाई गई जलक्रीड़ाओं के बारे में बताइए ।
उत्तरः- चित्र संख्या-3:- नौका दोड़ प्रतियोगिता
चित्र संख्या-8:- राफिटंग
7. चित्र संख्या 1 तथा 10 में दिखाए गए परिवहन के साधनों के बारे में बताइए ।
उत्तरः- चित्र संख्या-01:- ऊंट
चित्र संख्या-10:- कार
प्रश्नों का अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक में से)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए ।
( 1 ) प्रमुख स्थलरूप कौन - कौन से है ?
उत्तरः- प्रमुख स्थलरूप निम्नलिखित हैः-
1. पर्वत
2. पठार
3. मैदान
( 11 ) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है ?
उत्तरः- पर्वत तथा पठार में अंतर निम्नलिखित है।
क्र. |
पर्वत |
पठार |
1. |
पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चोड़ा होता है। पर्वत का आकार त्रिकोण के समान होता है। |
पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है यह आसपास के क्षैत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसका उपरी भाग मेज के समान होता है। |
2. |
पर्वतीय क्षैत्रों में कठोर जलवायु होने के कारण बहुत कम लोग निवास करते हैं साथ ही यहां कृषि योग्य भूमि का भी अभाव होता है। |
पठारीय भागों में कृषि योग्य भूमि की उपलब्धता, खनिजों की प्रचुरता, सम जलवायु के कारण अधिक जनसंख्या निवास करती है। |
3. |
पर्वतों का उदाहरणः- हिमालय पर्वत, रॉकीज पर्वत |
पठारों के उदाहरण दक्कन का पठार, छोटा नागपुर का पठार |
( 111 ) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन - कौन से हैं ?
उत्तरः- पर्वत तीन प्रकार के होते हैंः-
1. वलित पर्वत
2. भ्रंशोत्थ पर्वत
3. ज्वालामुखी पर्वत
( iv ) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं ?
उत्तरः- पर्वत मनुष्यों के लिए निम्नलिखित रूपों में उपयोगी हैः-
1. पर्वत जल के संग्राहागार होते हैं। बहुत सी नदियों का स्त्रोत पर्वतों में स्थित हिमानियों में होता है। जलाशयों के जल को लोगों तक पहुॅचाया जााता है।
2. पर्वतों के जला का उपयोग सिंचाई तथा पनबिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
3. नदी घाटियॉ तथा वेदिकाएॅ कृषि के लिए उपयुक्त होती है।
4. पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पति तथा जीव जंतु पाये जाते हैं।
5. वनों में हमें ईंधन चारा, आश्रय तथा दूसरे उत्पाद जैसे गोंद, रेजीन इत्यादि प्राप्त होते हैं।
6. सैलानियों के लिए पर्वतीय भाग उपयुक्त स्थान है। वे पर्वतों की यात्रा उनकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए करते हैं।
7. विभिन्न प्रकार के खेलः वैासग्नसइढिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कींइग पर्वतों के प्रचलित खेल है।
8. इसके अतिरिक्त पर्वत हवाओं को रोककर वर्षा भी कराते हैं।
( v ) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?
उत्तरः- अधिकांशतः मैदान नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं। नदियां पर्वत के ढालों पर नीचे की ओर बहती है तथ उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्थोंः जैसे- पत्थर, बालु तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
( vi ) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं , क्यों ?
उत्तरः- सामान्यतः मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं। यहॉ परिवान के साधनों का निर्माण करना आसान होता है। यहां मकानों के बनाने तथा खेती के लिए समतल भूमि की प्रचुरता होती है उपजाऊ मिट्टी के कारण यह भाग खेत के लिए काफी उपयुक्त होता है, इसीलिए नदियांे द्वारा निर्मीत मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं।
( vii ) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है , क्यों ?
उत्तरः- कठोर जलवायु, कृषि के लिए अयोग्य भूमि , परिवहन साधनों के अभाव तथा धरातल खड़ी ढाल वाला होने से पर्वतीय क्षैत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं।
2. सही उत्तर चिह्नित ( ४ ) कीजिए ।
( 1 ) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-
क. ऊँचाई
ख. ढ़ाल
ग. अभिमुखता
(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है ?
क. पर्वतों में
ख. मैदानों में
ग. पठारों में
(111) दक्कन पठार कहाँ स्थित है ?
क. केन्या
ख. आस्ट्रेलिया
ग. भारत
(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है ?
क. दक्षिण अमेरिका
ख. आस्ट्रेलिया
ग. चीन
(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन - सी है ?
क. एंडीज
ख. आल्पस
ग. रॉकीज़
उत्तरः-
(i) क. ऊँचाई
(ii) क . पर्वतों में
(iii) ग. भारत
(iv) ग. चीन
(v) ख. आल्पस
3. खाली स्थान भरे।
(1) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ..................... कहते हैं ।
(11) हिमालय एवं आल्प्स ...................... पर्वतों के उदाहरण हैं ।
(111) ............................ क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है ।
(iv) .............................. पर्वतों का एक क्रम है ।
(v) ............................... क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं ।
उत्तरः-
(i) मैदान
(ii) युवा वलित
(iii) पठार
(iv) श्रृंखला
(v) मैदानी
आओ कुछ करें- |
1. आपके राज्य में किस प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं ? इस अध्याय के आधार पर बताएँ कि वे स्थलरूप लोगों के लिए किस प्रकार उपयोगी है ? |
आशा करता हॅु दोस्तों आपको आज का आर्टीकल पसंद आया होगा और इस आर्टिकल मे NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी - हमारा आवास के अध्याय -06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप से संबंधित सभी महत्वपूर्व प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो गये होंगें।
दोस्तों NCERT class 6th social science lesson 06 Solutions in hindi अध्याय -06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन है तो आप निशंक होकर हमसे पुछ सकते हैं हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करेंगे इसके लिए आप कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं साथ ही यदि हमें अध्ययन से संबंधित कोई सुझाव देना चाहतें है कोंटेक्ट अस पेज के माध्यम से आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझावों का जवाब देने का हम प्रयास करेंगें।
तो दोस्तों यदि आपकों आज का हमारा यह टॉपीक पसंद आया है तो आप इसे लाइक जरूर करें साथ ही अपने मित्रोें और सहयोगियों पर इसे शेयर जरूर करें। जिससे उन्हें इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां हमारे ब्लॉग के माध्यम से प्राप्त होती रहें।
और पढें़ः-
अध्याय - 01 सौरमंडल में पृथ्वी |
अध्याय - 02 ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर |
अध्याय - 03 पृथ्वी की गतियॉ |
अध्याय - 04 मानचित्र |
अध्याय - 05 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल |
अध्याय - 06 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप |
अध्याय - 07 हमारा देशः भारत |
अध्याय - 08 भारतः जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी |
thanks for reading my article
knowledge with ishwar
0 टिप्पणियाँ