header ads

NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ

NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ


नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग knowledgewithishwar.blogspot.com के आर्टीकल NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ में आज के आर्टीकल में हम अध्ययन करने वाले हैं हमारी NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय 03 - पृथ्वी की गतियॉ



तो आइये दोस्तों शुरूआत करतें है- NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ


   भाग- पृथ्वी हमारा आवास

अध्याय-3     पृथ्वी की गतियॉ ( Motions of the Earth)

प्रश्नों का अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक में से)


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।


(1) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है?

उत्तरः- पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है , जो इसके कक्षीय सतह से 66 1/2 डिग्री का कोण बनाती है। इस प्रकार पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66 1/2 डिग्री है। 


(2) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तरः-  घूर्णनः- जब पृथ्वी अपने अक्ष पर घूम लेती है या अपना एक चक्कर पुरा कर लेती है तो इसे पृथ्वी का घूर्णन कहा जाता है। पृथ्वी अपना एक घूर्णन 23 घंटे 56 मिनिट व 4 सेकेंड में पुरा कर लेती है। 

परिक्रमणः- जब पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए एक निश्चित कक्षा में सूर्य का एक चक्कर पुरा कर लेती है तो इसे परिक्रमण कहा जाता है। पृथ्वी का परिक्रमण काल 365 दिन व 6 घंटे हैं। 

(3) लीप वर्ष क्या है?

उत्तर:- ऐसा वर्ष जिसमें 365 के स्थान पर 366 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। लीप वर्ष प्रत्येक 4 चार वर्ष में एक बार आता है। लीप वर्ष में फरवरी माह में 28 के स्थान पर 29 दिन होते हैं। 


(4) उत्तर व दक्षिण आयनांतो में अंतर बताईये।

उत्तरः- उत्तर व दक्षिण आयनांतों में अंतर निम्नलिखित हैः-

उत्तर आयनांतः- उत्तरी धु्रव का सूर्य की ओर झुके होने के कारण उत्तर आयनांत होता है। जिस कारण सूर्य की किरणे उत्तरी ध्रुव पर लंबवत पड़ती है और यहां गर्मी का मौसम होता है।

उत्तरी आयनांत की स्थिति 21 जुन को बनती है। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। इसी समय दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे लंबी रात होती है। 

दक्षिणी आयनांत:- दक्षिणी ध्रुव का सूर्य की ओर झुके होने के कारण दक्षिणी आयनांत होता है। जिस कारण सूर्य की किरणे दक्षिणी धु्रव पर लंबवत पड़ती है और यहां गर्मी का मौसम होता है।

दक्षिणी आयनांत की स्थिति 22 दिसंबर को बनती है। इस दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।


(5) विषुव क्या है?

उत्तरः- 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणं विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती है । इस अवस्था में कोई भी धु्रव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पुरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होतें हैं तो इस स्थिति को विषुव कहा जाता है।


(6)  दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तर एंव दक्षिण का अयनांत अलग अलग समय में होता है, क्यों?

उत्तरः-जब उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणे लंबवत पड़ती है तो उत्तरी गोलार्द्ध अधिक उष्मा प्राप्त करता है तब यहां गर्मी का मौसम अर्थात ग्रिष्म ऋतु होती है जिसे उत्तरी आयनांत कहा जाता है जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में कम उष्मा प्राप्त करने के कारण यहां शीत ऋतु होती है। ठीक इसके विपरित जब सूर्य की किरण दक्षिणी गोलार्द्ध में पड़ती है तो यह अधिक उष्मा प्राप्त करता है जिससे यहां ग्रिष्म ऋतु तथा उत्तरी गोलार्द्ध में शीत ऋतु होती है इसे दक्षिणी आयनांत कहा जाता है। 

ऐसा सूर्य की किरणों के कारण होता है। जिस गोलार्द्ध में सूर्य की किरणे लंबवत पड़गी वहां दिन बड़ा तथा राते छोटी होंगीं।


(7) धु्रवों पर लगभग 6 महिने दिन एवं 6 महिनें रात होती है, क्यों?

उत्तरः- ऐसा सूर्य की किरणों व पृथ्वी के झुकाव के कारण होता है। जब सूर्य की किरणें उत्तरी धु्रव पर लंबवत पड़ती है तो उत्तरी धु्रव पर लगातार 6 महिने का दिन होता है जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य कि किरणों के अभाव के कारण 6 महिने रात होती है। इसके ठिक विपरित जब दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है तो दक्षिणी गोलार्द्ध पर निरंतर 6 महिने दिन होते हैं जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में 6 महिने तक रात होती है।



2. सही उत्तर चिह्नित (  ) किजिए।


(1) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है।

क. घूर्णन

ख. परिक्रमण

ग. झुकाव


(2) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत्त पर किस दिन पड़ती है?

क. 21 मार्च

ख. 21 जुन

ग. 22 दिसंबर


(3) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहां मनाया जाता है। 

क. जापान

ख. भारत

ग. आस्ट्रेलिया


(4) ऋतुओं मे परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है?

क. घूर्णन

ख. परिक्रमण

ग. गुरूत्वाकर्षण


उत्तरः- 

(1) ख. परिक्रमण

(2) क. 21 मार्च

(3) ग. आस्ट्रेलिया

(4) ख. परिक्रमण


NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ


3. रिक्त स्थान भरें।


1. एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या.......................... होती है।

2. पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को .......................... कहते है।

3. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर .......................... कक्षा में घूमती है।

4. 21 जुन को सूर्य की किरणें .......................... रेखा पर सीधी पड़ती है।

5. .......................... ऋतु में दिन छोटे होते है। ं


उत्तरः-

1. 366

2. घूर्णन

3. स्थिर

4. कर्क

5. शीत


आओ कुछ करें।

1. पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकाव को दर्शाने के लिए एक चित्र बनाइये।

2. प्रत्येक महिने की 21 तारिख को होने वाले सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समयों को स्थानीय समाचार पत्र की सहायता से लिखिए तािा निम्नलिखित के उत्तर दिजिएः

अ. किस महिने के दिन सबसे छोटे हैं?

ब. किन महीनों में दिन एवं रात लगभग बराबर होते हैं ?


उत्तरः- 

1- 

2- अ. दिसंबर

ब. मार्च एवं सितंबर में 


आशा करता हॅु दोस्तों आपको आज का आर्टीकल पसंद आया होगा और इस आर्टिकल मे NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी - हमारा आवास के अध्याय 03 - पृथ्वी की गतियॉ  से संबंधित सभी महत्वपूर्व प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो गये होंगें।


दोस्तों NCERT class 6th social science lesson 03 Solutions in hindi पृथ्वी की गतियॉ अध्याय 03 से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन है तो आप निशंक होकर हमसे पुछ सकते हैं हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करेंगे इसके लिए आप कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं साथ ही यदि हमें अध्ययन से संबंधित कोई सुझाव देना चाहतें है कोंटेक्ट अस पेज के माध्यम से आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझावों का जवाब देने का हम प्रयास करेंगें। 


तो दोस्तों यदि आपकों आज का हमारा यह टॉपीक पसंद आया है तो आप इसे लाइक जरूर करें साथ ही अपने मित्रोें और सहयोगियों पर इसे शेयर जरूर करें। जिससे उन्हें इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां हमारे ब्लॉग के माध्यम से प्राप्त होती रहें।


और पढें़ः- 

 अध्याय - 01      सौरमंडल में पृथ्वी

 अध्याय - 02      ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर

 अध्याय - 03      पृथ्वी की गतियॉ

 अध्याय - 04      मानचित्र

 अध्याय - 05      पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

 अध्याय - 06      पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

 अध्याय - 07       हमारा देशः भारत

 अध्याय - 08-         भारतः जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी


thanks for reading my article

knowledge with ishwar

NCERT class 6th social science के सभी अध्यायों का क्रमवार अध्ययन करने व क्रमवार नोट्स प्राप्त करनें के लिए यहां क्लिक करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ