header ads

NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi मानचित्र

NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi  मानचित्र


नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग knowledgewithishwar.blogspot.com के आर्टीकल NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi मानचित्र  में आज के आर्टीकल में हम अध्ययन करने वाले हैं हमारी NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय-04 मानचित्र


तो आइये दोस्तों शुरूआत करतें है- NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi मानचित्र


   भाग- पृथ्वी हमारा आवास

    अध्याय-04   मानचित्र (Maps)

प्रश्नों का अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक में से)


 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।


(1) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं? 

उत्तरः- मानचित के तीन घटक हैः-

1. दुरी

2. दिशा

3. प्रतिक


(II) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं? 

उत्तरः-चार मुख्य दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम दिशा को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता है।


(111) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं? 

उत्तरः- मानचित्र में पैमाने का उपयोग स्थानों के बीच दूरी मापने में किया जाता है। पैमान वास्तविक दुरी तथा मानचित्र में दर्शायी गयी दूरी के बीच का अनुपात होता है। मानचित्र में इसके द्वारा ही वास्तविक दूरी को ज्ञात किया जाता है।


(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं. क्यों?

उत्तरः-  जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे- अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गॉवों के बारे में अध्ययन करना चाहते है तब ग्लोब हमारे लिए उपयोगी साबित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में ग्लोब की अपेक्षा हमारे लिए मानचित्र अधिक सहायक सिद्ध होते हैं। 


(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।

उत्तरः- मानचित्र एवं खाका में अंतर निम्नलिखित हैः-

 क.

 मानचित्र 

     खाका

 1.

मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खिंचा गया चित्र है।

खाका एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र है। इसे खाका कहा जाता है।

 2.

मानचित्र हमारी विभिन्न जरूरतों को पुरा करने के लिए आवश्यक होते हैं। इनसें हमें बहुत प्रकार की जानकारियां प्राप्त होती है।

खाका से वे जनकारियॉ मिलती है जिन्हें हम कभी- कभी जानना चाहतें हैं या याद्दाश्त के लिए रखना चाहतें हैं।


 3. 

 मानचित्र में रूढ़ प्रतिक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है और अलग अलग रंगों का उपयोग किया जाता है।

 खाका में लंबाई , चौड़ाई का प्रयोग किया जाता है।


(vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है? 

उत्तरः- बड़े पैमाने वाले मानचित्र अन्य मानचित्रों की अपेक्षा अधिक व विस्तृत जानकारी प्रदान करतें हैं।


(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं? 

उत्तरः- प्रतिक किसी भी मानचित्र का तीसरा प्रमुख घटक होते हैं। किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों, जैसे- भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों  या कुओं को दिखाना संभव नहंी होता है तब ऐसी स्थिति में इन्हें अक्षरों, छायाओं, रंग, चित्रों तथा रेखाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। ये प्रतिक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते है। इन प्रतिकों के उपयोग के द्वारा मानचित्र को आसानी से खिंचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। 


NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi  मानचित्र



2. सही उत्तर चिह्नित () कीजिए।


(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं

क. भौतिक मानचित्र

ख. थिमैटिक मानचित्र

ग. राजनीतिक मानचित्र


(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है-

क. जलाशयों

ख. पर्वतों

ग. मैदानों


(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है

क. प्रतीकों को दिखाने के लिए

ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

ग. दूरी मापने के लिए


(iv) पैमाना आवश्यक है-

क. मानचित्र के लिए

ख. रेखाचित्र के लिए

ग. प्रतीकों के लिए


उत्तरः-

(I)   ख. थिमैटिक मानचित्र

(II)  क. जलाश्यों

(III) ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

(IV) क. मानचित्र के लिए।


नोटः- नीचे दिए गए प्रश्नों को विधार्थी स्वयं हल करें।

 आओ कुछ करें-

 1. अपनी कक्षा के कमरे का रेखाचित्र खींचें तथा उस कमरे में रखे सामान ; जैसे- शिक्षक की मेज , ब्लैकबोर्ड , डेस्क , दरवाजा तथा खिड़कियों को दिखाएँ ।

2. अपने स्कूल का एक रेखाचित्र खींचें एवं निम्नलिखित को दर्शाएँ : 

अ. प्रधानाध्यापक का कमरा 

ब. अपने वर्ग का कमरा

स. खेल का मैदान 

य.  कुछ बड़े पेड़ 

द.  पुस्तकालय 

र.  पीने के पानी का स्थल



आशा करता हॅु दोस्तों आपको आज का आर्टीकल पसंद आया होगा और इस आर्टिकल मे NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी - हमारा आवास के अध्याय-04 मानचित्र से संबंधित सभी महत्वपूर्व प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो गये होंगें।


दोस्तों NCERT class 6th social science lesson 04 Solutions in hindi  अध्याय 04 मानचित्र से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन है तो आप निशंक होकर हमसे पुछ सकते हैं हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करेंगे इसके लिए आप कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं साथ ही यदि हमें अध्ययन से संबंधित कोई सुझाव देना चाहतें है कोंटेक्ट अस पेज के माध्यम से आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझावों का जवाब देने का हम प्रयास करेंगें। 


तो दोस्तों यदि आपकों आज का हमारा यह टॉपीक पसंद आया है तो आप इसे लाइक जरूर करें साथ ही अपने मित्रोें और सहयोगियों पर इसे शेयर जरूर करें। जिससे उन्हें इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां हमारे ब्लॉग के माध्यम से प्राप्त होती रहें।


और पढें़ः- 

 अध्याय - 01      सौरमंडल में पृथ्वी

 अध्याय - 02      ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर

 अध्याय - 03      पृथ्वी की गतियॉ

 अध्याय - 04      मानचित्र

 अध्याय - 05      पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

 अध्याय - 06      पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

 अध्याय - 07       हमारा देशः भारत

 अध्याय - 08-          भारतः जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी


thanks for reading my article

knowledge with ishwar

NCERT class 6th social science के सभी अध्यायों का क्रमवार अध्ययन करने व क्रमवार नोट्स प्राप्त करनें के लिए यहां क्लिक करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ