header ads

NCERT Class 6th social science lesson 01-सौरमंडल में पृथ्वी solutions in hindi

NCERT Class 6th social science lesson 01-सौरमंडल में पृथ्वी solutions in hindi


class 6th social science, geography: The Earth: our Habitat ( पृथ्वी हमारा आवास )

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग Knowledgewithishwar.blogspot.com  के आर्टीकल में आज के आर्टीकल में हम अध्ययन करने वाले हैं हमारी NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय 01 - सौरमंडल में पृथ्वी का।


दोस्तों जैसा की आप सब जानते है कि आज भारत में होने वाली कोई सी प्रतियोगी परिक्षा हो उसमें NCERT के सिलेबस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आजकल होने वाली प्रतियोगी परिक्षाओं में लगभग 85 प्रतिशत सिलेबस एनसीआरटी की किताबों में से ही पुछा जाता है। ऐसे में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए NCERT पुस्तकों का अध्ययन करना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। 


साथ ही बहुत से ऐसे छात्र हैं जिन्हें इन पुस्तकों के समाधान प्राप्त नहीं होते हैं ऐसे में हमारे द्वारा इन पुस्तकों के समाधान प्रस्तुत किये जा रहे हैं। 


तो आइये दोस्तों शुरूआत करतें है-  कक्षा 6 टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय 01 - सौरमंडल में पृथ्वी का।



NCERT Class 6th social science lesson 01-सौरमंडल में पृथ्वी solutions in hindi


अध्याय 01 -   सौरमंडल में पृथ्वी


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।


(1)  ग्रह और तारे में क्या अंतर है?


उत्तर:-  गृह और तारे में अंतरः- ग्रह और तारे में अंतर निम्नलिखित है:-

 क्रमांक

        गृह

           तारे

 1.

 गृह के पास अपना स्वयं का प्रकाश तथा उष्मा नहीं होती है।

 तारों के पास स्वयं की उष्मा तथा प्रकाश होती है।

 2.

 गृह का आकार तारों से छोटा होता है।

तारो का आकार ग्रहों की अपेक्षा बड़ा होता है।

 3.

 गृह टिमटिमाते नहीं है।

 तारे टिमटिमातें है।

 4.

 हमारे सौरमंडल में गृहो की संख्या 08 है

 तारो की संख्या अनगिनत है। 


(2) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?


उत्तर:- सौरमंडल का अर्थः- सूर्य, आठ ग्रह , उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्रग्रह एवं उल्कापिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं। उसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं, जिसका मुखिया सूर्य है। सूर्य हमारे सौरमंडल के केंद्र में स्थित है तथा अन्य सभी ग्रह अपनी निश्चित कक्षा में घूर्णन करते हुए सूर्य की परिक्रमा करते है।


(3) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।

उत्तरः- हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं, सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार उन ग्रहों के नाम निम्नलिखित हैः-

1. बुध

2. शुक्र

3. पृथ्वी

4. मंगल

5. बृहस्पति,

6. शनि

7. यूरेनस

8. नेपच्युन


(4) पृथ्वी को अद्भूत ग्रह क्यों कहा जाता है?


उत्तरः- पृथ्वी को अद्भूत ग्रह कहा जाता है क्योंकिः-


1. जीवन के लिए अनुकुल परिस्थितियां संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पायी जाती है।

2. पृथ्वी  न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठण्डी जिस कारण यहां जीवन संभव है।

3. पृथ्वी पर पानी एवं वायु उपस्थित है, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। 

4. पृथ्वी पर जीवनदायनी ऑक्सीजन गैस पायी जाती है तथा जीवन रक्षक ओजोन परत है। 

इन्हीं विशेषताओं के कारण पृथ्वी को अद्भूत गृह कहा जाता है। 


(5) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख सकते हैं?


उत्तरः- चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पुरा करता है एवं लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पुरा करता है। इसके परिणामस्वरूप पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है। पृथ्वी से चंद्रमा का 57 प्रतिशत भाग ही दिखाई पड़ता है।


(6) ब्रह्मांड क्या है? 


उत्तरः- सुक्ष्मतम अणुओं से लेकर महाकाय आकाशगंगाओं तक के सम्मिलित स्वरूप को ब्रह्मांड कहा जाता है। ब्रह्मांड अनंत, असीमित तथा निरंतर विस्तारित है अर्थात बढ़ रहा है। ब्रह्मांड में विभिन्न उपग्रह, ग्रह, तारे, आकाशगंगायें तथा समस्त खगोलिय पिंड आते हैं। हम सभी इस ब्रह्मांड का हिस्सा है।


2. सही उत्तर चिह्नित (✔️) किजीए।


(1) किस ग्रह को पृथ्वी का जुडवॉ ग्रह के नाम से जाना जाता है?

क. बृहस्पति

ख. शनि

ग. शुक्र


(2) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?

क. शुक्र

ख. पृथ्वी

ग. बुध


(3) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं-

क. वृत्तीय पथ पर

ख. आयताकार पथ पर

ग. दीर्घवृत्ताकार


(4) धु्रवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है-

क. दक्षिण

ख. उत्तर

ग. पूर्व


(5) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाये जाते हैं-

क. शनि एवं बृहस्पति

ख. मंगल एवं बृहस्पति

ग. पृथ्वी एवं मंगल


उत्तरः-

(1) ग. शुक्र

(2) ग. बुध

(3) ग. दीर्घवृत्ताकार

(4) ख. उत्तर

(5) ख. मंगल एवं बृहस्पति


NCERT Class 6th social science lesson 01-सौरमंडल में पृथ्वी solutions in hindi



3. खाली स्थान भरें।


(1) ......................... का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे.........................कहते हैं।

(2) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ......................... कहा जाता है।

(3) ......................... पृथ्वी के सबसे करीब है।

(4) ......................... सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

(5) ग्रहों के पास अपनी ......................... तथा ......................... नही होती है।


उत्तरः-


(1) तारों, तारामंडल

(2) आकाशगंगा

(3) चंद्रमा

(4) पृथ्वी

(5) उष्मा, प्रकाश


नोटः- निचे दिये गये बिंदुओं का विद्यार्थी स्वयं अभ्यास करें।


 आओं कुछ करें

 1. सौरमंडल का एक चार्ट तैयार करें।

2. छुट्टियों में एक तारामंडल को जाकर देखंे तथा वहां के अपने अनुभव को कक्षा में बताएॅ। 

3. पृथ्वी एवं सौरमंडल पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करें।


knowledge with ishwar


आशा करता हॅु दोस्तों आपको आज का आर्टीकल पसंद आया होगा और इस आर्टिकल मे NCERT की श्रंृखला की कक्षा 6टी के सामाजिक विज्ञान के भाग- पृथ्वी हमारा आवास के अध्याय 01 - सौरमंडल में पृथ्वी से संबंधित सभी महत्वपूर्व प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो गये होंगें।

दोस्तों अध्याय 01 से संबंधित कोई भी सवाल आपके मन है तो आप निशंक होकर हमसे पुछ सकते हैं हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करेंगे इसके लिए आप कमेंट में अपनी राय दे सकते हैं साथ ही यदि हमें अध्ययन से संबंधित कोई सुझाव देना चाहतें है कोंटेक्ट अस पेज के माध्यम से आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझावों का जवाब देने का हम प्रयास करेंगें। 


तो दोस्तों यदि आपकों आज का हमारा यह टॉपीक पसंद आया है तो आप इसे लाइक जरूर करें साथ ही अपने मित्रोें और सहयोगियों पर इसे शेयर जरूर करें। जिससे उन्हें इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां हमारे ब्लॉग के माध्यम से प्राप्त होती रहें।


Thanks for reading my article

knowledge with ishwar


और पढें़ः- 


 अध्याय - 01      सौरमंडल में पृथ्वी

 अध्याय - 02      ग्लोबः अक्षांश एवं देशांतर

 अध्याय - 03      पृथ्वी की गतियॉ

 अध्याय - 04      मानचित्र

 अध्याय - 05      पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

 अध्याय - 06      पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

 अध्याय - 07       हमारा देशः भारत

 अध्याय - 08          भारतः जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

NCERT class 6th social science के सभी अध्यायों का क्रमवार अध्ययन करने व क्रमवार नोट्स प्राप्त करनें के लिए यहां क्लिक करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ